Kashipur News: कार का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, अक्टूबर 5 -- Kashipur News: बाजपुर। पुलिस ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वार्ड तीन रामभवन निवासी आजम ने चार अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो अक्तूबर को उसके दोस्त की कार घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान चोर ने कार का शीशा तोड़कर अंदर से बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उपनिरीक्षक प्रहलाद बिष्ट की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात महेशपुरा दोराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी महबूब मलिक पुत्र सरदार अहमद निवासी नरपत नगर दुंदावाला रामपुर यूपी को को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की गई बैटरी बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.