Kashipur News: कार आगे पीछे करने के विवाद में मारपीट, चार गिरफ्तार
काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने खड़कपुर देवीपुरा चौराहा क्षेत्र में कार आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोतवाली आईटीआई के एसएसआई अरविंद बहुगुणा ने बताया कि रविवार शाम 112 के माध्यम से झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दोनों पक्षों के लोग उग्र होकर एक-दूसरे को धमकियां दे रहे थे और मारपीट पर उतारू थे। सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों राज ठाकुर, किशन सिंह, सौरभ कुमार और अभिषेक कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई की। सोमवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.