Kashipur News: कार अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला
काशीपुर, सितम्बर 6 -- Kashipur News: काशीपुर। कोसी नदी पुल के पास ट्रक की टक्कर से एक कार कई पलटियां खाते हुए सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय सामने या आसपास कोई अन्य वाहन और राहगीर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग फसियापुरा स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कोसी नदी पुल के पास अपनी साइड में चल रही कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक साइड मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार हाईवे की दूसरी ओर जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना काफी खतरनाक थी। यदि हादसे के समय दूसरी दिशा से कोई वाहन आ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.