Kashipur News: कारगिल शहीद के घर चोरी के मामले में केस दर्ज
काशीपुर, अगस्त 9 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुंडेश्वरी के हिमालयन कॉलोनी निवासी कारगिल शहीद पदम राम के घर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उनके बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पदम राम के बेटे विक्की कन्याल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की शाम वह परिवार के साथ अपने चाचा संतराम कन्याल के शिवालिक कॉलोनी स्थित घर में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 9:50 बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे की जाली टूटी हुई मिली। घर के अंदर सामान बिखरा मिला। अलमारी चेक करने पर पत्नी के सोने के जेवरात और करीब 60 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.