Kashipur News: कांवड़ियों के मार्ग में सफाई,सुरक्षा का पुलिस को जिम्मा
काशीपुर, अगस्त 3 -- Kashipur News: जसपुर। श्रावण मास में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जिम्मा पुलिस ने संभाल लिया है। कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िये जसपुर की नादेही, सूतमिल, बाजार और कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि शिवभक्तों की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य लोगों से भी मार्ग पर लाइटें लगाने का अनुरोध किया गया है। इसी क्रम में नादेही पुलिस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी ने ग्राम प्रधान राजपुर इलमा परवीन और ग्राम प्रधान नादेही से वार्ता कर नेक्टाफ्रेश एग्रो फूड फैक्ट्री से यूपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.