काशीपुर, नवम्बर 4 -- Kashipur News: बाजपुर। कांग्रेस के भूमि बचाओ कार्यक्रम पर भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में बाजपुर के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि का मुद्दा पूरी तरह गायब रहा। कांग्रेस ने न तो इस गंभीर मुद्दे का जिक्र किया और न ही इसे अपने कार्यक्रम के एजेंडे में शामिल किया। बाजवा ने कहा कि बाजपुर के 20 गांवों के हजारों किसान, मजदूर और व्यापारी परिवार पिछले कई वर्षों से अपने छीने गए भूमिधरी अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह केवल जमीन का मामला नहीं, बल्कि किसानों के अस्तित्व, सम्मान और भविष्य से जुड़ा सवाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...