Kashipur News: कांग्रेसियों की बैठक में एसआईआर और खरगे की रैली को लेकर हुई चर्चा
काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना के आवास पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस प्राप्त लोगों की सहायता और आठ अगस्त को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की प्रस्तावित रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में नेताओं ने कहा कि एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त करने वाले लोग घबराएं नहीं। कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने और पूरी प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.