काशीपुर, सितम्बर 26 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता जन जागरूकता टीम ने प्रतापपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में शनिवार को स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता और 4-बिन कचरा सेग्रीगेशन के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यक्रम में अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित 35 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली की पत्नी एवं समाजसेवी उर्वशी दत्त बाली रहीं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपनी आदत में शामिल करें।

स्वच्छता अभियान की उपलब्धियाँ मेयर दीपक बाली के निर्देशन में नगर निगम की स्वच्छता जन जागरूकता टीम अभी तक लगभग एक दर्जन स्कूलों में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के तहत हजारों बच्चों को अपने शहर ...