Kashipur News: कच्चे आढ़ती 12 अक्टूबर से शुरू करेंगे धान खरीद
काशीपुर, अक्टूबर 8 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। सरकारी क्रय केंद्रों पर कांटे खुले आठ दिन बीत जाने के बावजूद धान खरीद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। जिसे लेकर गुरुवार को किसानों और कच्चा आढ़तियों की बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि किसानों की सहूलियत को देखते हुए 12 अक्तूबर से कच्चा आढ़ती क्रय केंद्रों के माध्यम से धान खरीद शुरू करेंगे।राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने बताया कि बैंक गारंटी देकर धान खरीदना और तैयार चावल की समय पर निकासी कराना मिलर्स के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। गोदामों में पहले से ही भारी मात्रा में चावल डंप पड़ा है। गोदामों में स्थान न होने से बाजपुर का रैक प्वाइंट समाप्त हो चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दो-चार दिन में खरीद शुरू कर दी जाएगी। मंडी में आवक के अनुपात में क्रय केंद्रों पर तौल कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.