Kashipur News: कंपनी के संविदा सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम में सफाई कार्य कर रही निजी कंपनी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हड़ताल के कारण डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा भी ठप रही, जिससे विभिन्न मोहल्लों में कूड़ा नहीं उठ सका। एमएसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से कार्यरत करीब 500 संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कंपनी पर पीएफ और ईएसआई की धनराशि नियमित रूप से जमा नहीं करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। नगर निगम परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि अधिकांश कर्मियों का भविष्य निधि (पीएफ) और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) का अंशदान नियुक्ति की तिथि से नियमित रूप से जमा नहीं किया गया है। कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.