Kashipur News: ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा देने की मांग
काशीपुर, अक्टूबर 12 -- ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश, आंधी-तूफान और भीषण ओलावृष्टि से धान की पकी फसल को हुए नुकसान पर सोमवार को जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की। सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा सोनू के नेतृत्व में किसानों ने अपनी पीड़ा रखी। ज्ञापन में कहा गया कि नौ अक्तूबर को क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में तेज ओलावृष्टि, अंधड़ और भारी बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में बिछ गई। इससे किसानों की महीनों की मेहनत और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। तूफान से कई स्थानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.