काशीपुर, अक्टूबर 9 -- Kashipur News: बाजपुर। आंधी-तूफान और भारी ओलावृष्टि से फसलों व संपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक बाजपुर पहुंचे। उन्होंने बरहैनी से नमूना तक प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संयुक्त टीमें गठित कर नुकसान का सटीक आकलन करने और रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार किसानों और प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सभी प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर हरसंभव आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...