काशीपुर, जुलाई 12 -- Kashipur News: बाजपुर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड एक निवासी दिलीप कुमार चानना पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम आठ बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल आने के कुछ ही देर बाद उनके खाते से 49 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने फौरन कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र सौंपाकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Noida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7.80 लाख रुपये ठगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...