Kashipur News: एसजीएफआई नेशनल स्कूल बॉक्सिंग में गौरव ने जीता रजत
काशीपुर, अक्टूबर 29 -- Kashipur News: काशीपुर। दिल्ली के विनोद नगर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 23 से 28 अक्तूबर तक हुई एसजीएफआई स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में साई के मुक्केबाज गौरव सिंह गढ़िया ने रजत पदक जीतकर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्थान पक्का किया। साई के बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि गौरव ने इससे पूर्व देहरादून में हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन में स्वर्ण, गुड़गांव हरियाणा में हुई सीबीएसई नेशनल में स्वर्ण पदक जीता था। बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल, मुकेश बेलवाल, वरुण शर्मा, साई सेंटर इंचार्ज सुरेंद्र भंडारी ने पदक विजेता खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.