Kashipur News: एपीके फाइल भेज युवती से 72 हजार रुपये की ठगी
काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: काशीपुर। अज्ञात साइबर ठगों ने एक महिला को एपीके फाइल का लिंक भेजकर उसके बैंक खाते से 72.6 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर की देवस्थली सोसाइटी निवासी ममता मिश्रा पुत्री कृपा शंकर मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को दोपहर उनके व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल का लिंक भेजा। इसके बाद धोखाधड़ी कर उनके यस बैंक खाते से ऑनलाइन 72.6 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.