Kashipur News: एनएच पर ई-रिक्शा चालक को बाइक सवारों ने पीटा
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: किच्छा, संवाददाता। एनएच- 74 पर ओवरटेक के विवाद को लेकर बाइक सवारों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार दोपहर मो. फुरकान पुत्र मो. हनीफ निवासी वार्ड 12 ई-रिक्शा लेकर बरेली बाईपास पर जा रहा था। होटल सिटी पैलेस के सामने कट के निकट ओवरटेक को लेकर उसका बाइक सवार युवकों के विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और मो. फुरकान के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.