Kashipur News: एक सप्ताह में 2.21 करोड़ को 15 सड़कों का किया शिलान्यास
काशीपुर, अक्टूबर 27 -- Kashipur News: काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने एक सप्ताह में नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11, 13 और एक में करीब 2 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 15 सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही एक सड़क का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि अब यह क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा और काशीपुर क्षेत्र की एक भी सड़क बिना बने नहीं रहेगी। इन कार्यक्रमों में वे संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, वार्ड पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, नगर एवं ग्रामीण मंडलों के पदाधिकारियों, पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी साथ लेकर चल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.