Kashipur News: उदयराज कॉलेज को मिले 20 आधुनिक कंप्यूटर
काशीपुर, नवम्बर 14 -- Kashipur News: काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज को बाल दिवस पर 20 आधुनिक कंप्यूटरों की सौगात मिली। विद्यालय में वर्ष 1945 से 1950 तक अध्ययनरत रहे पूर्व छात्र स्व. दिनेश कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र रितेश अग्रवाल और अमिष अग्रवाल ने कंप्यूटर लैब के लिए 20 आधुनिक कंप्यूटर, फर्नीचर, इन्वर्टर और एसी समर्पित किए। शनिवार को आधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ दिल्ली से पहुंचे स्व. दिनेश कुमार अग्रवाल के परिजनों और विद्यालय प्रबंध कारिणी के पदाधिकारियों ने फीता काटकर किया। इस दौरान विद्यालय कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल सर्राफ ने पूर्व छात्र स्व. अग्रवाल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.