काशीपुर, अक्टूबर 10 -- Kashipur News: काशीपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सड़क हादसे में घायल ग्राम लालपुर उत्तरी निवासी नासिर की काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नासिर के पिता नन्हे शाह ने बताया कि आठ अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उनका पुत्र मसवासी स्थित नवाब आयरन स्टोर से सामान खरीदकर कच्ची सड़क पर खड़ी अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी में रख रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...