काशीपुर, जुलाई 11 -- Kashipur News: जसपुर। इनरव्हील क्लब ने डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली एक गरीब छात्रा की पूरे साल की फीस भर दी। इससे छात्रा खुश दिखाई दी। क्लब की महिलाओं ने छात्रा को आशीर्वाद देकर खूब पढ़ने को कहा। क्लब ने कॉलेज परिसर में 14 छाते भी बांटे। शनिवार को क्लब अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में क्लब की पदाधिकारी बीएसबी कन्या डिग्री कॉलेज पहुंची। जहां उन्होंने फीस के अभाव में आगे न पढ़ सकने वाली एक छात्रा का ढाढंस बंधाकर उसके पूरे साल की फीस छात्रा एवं प्राचार्य को सौंपी। महिलाओं ने कॉलेज के जरूरत मंद स्टाफ और गरीब छात्राओं को भी छाते बांटे। अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि वह काशीपुर जाकर डायलासिस के एक मरीज के उपचार की भी रकम देंगी। साथ ही क्लब आगे भी जनहित एवं जरूरतमंदों से जुड़े काम करता रहेगा। यहां मीनल अग्रवाल, प्राची अग...