काशीपुर, अक्टूबर 1 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसी बीच आजाद समाज पार्टी ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना खुला समर्थन दे दिया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: पालिका चेयरमैन से वार्ता बेनतीजा, 7वें दिन भी हड़ताल पर डटे कर्मचारीअन्य जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम समर्थकों के साथ पालिका परिसर पहुंचे और कर्मियों को समर्थन पत्र सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि पालिका कर्मी अपने जायज हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने भी इन कर्मचारियों की सुध नहीं ली।आगे की चेतावनी उन्हों...