Kashipur News: आलोक सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने
काशीपुर, अक्टूबर 15 -- Kashipur News: जसपुर। नगर पालिका परिसर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की नगर शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद ने आलोक कुमार को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही ललित कुमार, संगीत पंवार और राकेश कुमार को संरक्षक बनाया गया। वहीं, गंगा और आशीष कुमार को उपाध्यक्ष, संजय पंवार को सचिव, आकाश कुमार को उपसचिव, बाबू को कोषाध्यक्ष और अमित वैद्य को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में विनोद कुमार और रोहित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.