काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। बाजपुर रेलवे फाटक पर बने आरओबी के ज्वाइंट से बुधवार देर रात लोहे का मोटा सरिया अचानक बाहर निकल आया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और हादसे की आशंका बढ़ गई। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सरिये को कटवाया और रास्ते को दुरुस्त कराया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...