Kashipur News: आयुर्वेद स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
काशीपुर, नवम्बर 7 -- Kashipur News: काशीपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को पीतांबरा आयुर्वेद परिसर में समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आयुर्वेद चिकित्सकों और शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला भी सिखाता है। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और बढ़ते तनाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.