Kashipur News: आबकारी टीम ने दो स्थानों पर मारा छापा, 95 लीटर शराब बरामद
काशीपुर, जुलाई 27 -- Kashipur News: जसपुर। आबकारी विभाग की टीम ने दो घरों में छापामार कर 95 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार को ग्राम कलियावाला पहुंची टीम ने चरण सिंह (चिंटू) पुत्र गुरदीप सिंह के घर की तलाशी ली। टीम को उसके घर से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। गांव के ही कुलविंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह के घर से भी टीम ने 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। टीम ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.