काशीपुर, नवम्बर 7 -- Kashipur News: जसपुर। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने मंडी सभागार में किसान एवं राइस मिलर्स संग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। शनिवार को मंडी समिति सभागार में हुई बैठक में किसान, कच्चा आढ़ती, राइस मिलर्स,धान क्रय केंद्र के प्रभारियों को धान तौल संबंधी किसानों को कोई परेशानी न होने की बात कही। साथ ही किसानों को अगली रबी की फसल से पहले धान का भुगतान करने को कहा। यहां एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार दलीप सिंह, एसएमओ रविराज सिंह, दिनेश थापा, अकील अहमद, प्रेम सहेाता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...