Kashipur News: आईटीआई कोतवाली में भिड़े दो पक्ष
काशीपुर, अगस्त 8 -- Kashipur News: काशीपुर। शुक्रवार को आईटीआई कोतवाली परिसर में किसी मामले को लेकर पहुंचे सूरज निवासी श्यामपुरम कॉलोनी और सिंटू ढाका निवासी बागपत, जनपद मेरठ हाल निवासी श्यामपुरम कॉलोनी जांच अधिकारी के समक्ष ही आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मौके पर मौजूद दिवस अधिकारी एसआई शंकर बिष्ट ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और आपस में उलझते रहे। पुलिस ने सूरज और सिंटू ढाका को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: माहौल खराब करने पर दो का शांतिभंग में चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.