Kashipur News: आईओसीएल अधिकारी बन पेट्रोल पंप संचालक से 1.41 लाख की ठगी
काशीपुर, सितम्बर 1 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। ग्राम खमरिया में पेट्रोल पंप की सप्लाई बंद करने की धमकी देकर पेनल्टी के नाम पर 1.41 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पंप स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डोगरा फार्म खमरिया बेरिया रोड निवासी हर्ष डोगरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 24 अगस्त की शाम उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को कथित रूप से आईओसीएल का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके पंप पर एक ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। इसके बाद उसने सप्लाई बंद करने का डर दिखाकर पेनल्टी के नाम पर कुल 1,41,194 रुपये एक नंबर पर ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.