Kashipur News: आईआईएम काशीपुर में लगी भव्य पुस्तक प्रदर्शनी, उमड़े शोधार्थी और छात्र
काशीपुर, अक्टूबर 28 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर परिसर में 27 और 28 अक्तूबर को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डिजिटल दौर में पठन-पाठन की पारंपरिक संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के 20 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशक और वितरक शामिल हुए। प्रदर्शनी में वीवा बुक्स, नियोगी बुक्स, सेज पब्लिकेशन्स, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, राजकमल और प्रभात प्रकाशन द्वारा पिछले दो वर्षों में प्रकाशित 15,000 से अधिक पुस्तकों का संग्रह प्रदर्शित किया गया। स्टालों पर प्रबंधन, अर्थशास्त्र, मानविकी, मनोविज्ञान, साहित्य और उत्तराखंड के इतिहास व लोक-संस्कृति से जुड़ी दुर्लभ पुस्तकें उपलब्ध रहीं। छात्रों, फैकल्टी मेंबर्स और शोधार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय के संग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.