काशीपुर, अक्टूबर 10 -- Kashipur News: बाजपुर। आंधी-तूफान से भजुआ नगला निवासी कैंसर पीड़ित मजदूर के मकान की छत पर लगी टीन की चादरें उड़ गईं। इससे घर में रखा घरेलू सामान भीगकर बर्बाद हो गया। पहले से गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार पर इस आपदा ने संकट और बढ़ा दिया। पीड़ित की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने तत्काल मदद पहुंचाई। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा, बाजपुर एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...