काशीपुर, सितम्बर 27 -- Kashipur News: जसपुर। बाल विकास परियोजना के तहत शहर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुप कौर, विशिष्ट अतिथि पूनम मंझरिया और सीडीपीओ अनिता गुप्ता ने दस महिलाओं की गोदभराई कराकर उन्हें फल एवं पोषण सामग्री की टोकरी भेंट की। साथ ही उन्हें महालक्ष्मी किट भी दी गई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपस्थित बच्चों को पका हुआ भोजन, चिप्स और बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीडीपीओ अनिता गुप्ता, सुपरवाइजर अंजू और मनीष चौहान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: आंगन मिलन कार्यक्रम में 10 महिलाओं की गोदभराई कर महालक्ष्मी किट बांटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...