काशीपुर, सितम्बर 26 -- Kashipur News: जसपुर। बाल विकास परियोजना ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुप कौर, विशिष्ट अतिथि पूनम मंझरिया और सीडीपीओ अनिता गुप्ता ने 10 महिलाओं की गोदभराई कराकर उन्हें फल एवं पोषण सामग्री की टोकरी भेंट की। साथ ही उन्हें महालक्ष्मी किट दी गई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपस्थित बच्चों को पका हुआ भोजन, चिप्स और बिस्किट भी वितरित किए गए। इससे पहले सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर अंजू ने अतिथियों को परियोजना के कार्य और विभागीय गतिविधियों में योगदान के लिए पटका पहनाकर सम्मानित किया। सीडीपीओ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा देना, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान...