Kashipur News: अ. मजीद मैमो. इंका में 92 छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
काशीपुर, सितम्बर 29 -- Kashipur News: जसपुर। अ. मजीद मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पिछले सप्ताह स्कूल परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई थीं। इसमें 92 छात्र-छात्राएं विजेता रहे थे। कार्यक्रम के समापन पर विधायक आदेश चौहान को बच्चों को पुरस्कृत करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह बाहर चले गए। प्रधानाचार्य मु. सलीम, रईस अहमद, मेहबूब अली आदि ने क्रमवार बच्चों को पुरस्कार दिए। यहां प्रधानाचार्य मु. सलीम, मु. शुऐब, मु. जैनुल आबिदीन, अब्दुल मुईद, रईस अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.