Kashipur News: अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन
काशीपुर, अगस्त 27 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर पालिका महुआखेड़ागंज क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडेय में गुरुवार को अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राजेश कुमार को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान राजेश कुमार ने कहा कि माताओं-बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र केवल धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और भाईचारे का पवित्र प्रतीक है। यह आत्मीयता समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने रक्षा सूत्र बांधने वाली सभी माताओं-बहनों का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द की यह भावना हमेशा कायम रहे, यही उनकी कामना है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.