काशीपुर, अगस्त 1 -- Kashipur News: बाजपुर। उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से अरावली संस्थान द्वारा संचालित चार माह के ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग की 20 बालिकाओं एवं युवतियों को ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। समापन समारोह में अतिथियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अरावली संस्थान ने उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, अतिथियों, प्रशिक्षकों और सभी प्रशिक्षणार्थियों का सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...