काशीपुर, जुलाई 10 -- Kashipur News: काशीपुर। अधिवक्ता परिषद देवभूमि उत्तराखंड की काशीपुर इकाई की बैठक में गुरुवार को आगामी तीन वर्षों (2026-2029) के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण तथा समाज में विधिक जागरूकता के विस्तार को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद रस्तोगी को अध्यक्ष, अभिताभ सक्सेना को महामंत्री तथा समर्थ विक्रम सिंघल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विवेक जैन, अंजली रस्तोगी एवं सुरजीत चौधरी को संरक्षक बनाया गया है।

कार्यकारिणी की नई सदस्यता पूनम कंबोज, बेबी कश्यप, दुष्यंत चौहान, हेमा जोशी एवं कविता चौहान को उपाध्यक्ष के विभिन्न दायित्व दिए गए हैं। सुशील चौधरी, विका...