काशीपुर, अक्टूबर 20 -- Kashipur News: काशीपुर। दोस्त का इंतजार कर रहे अधिवक्ता के बेटे को एक युवक और उसके दो साथियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में युवक की कॉलर बोन फ्रैक्चर हो गई। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी अधिवक्ता गिरीश कुमार ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्तूबर की दोपहर उनका बेटा अभिनव गोला अपने दोस्त वैभव चौहान से ट्यूशन की नोटबुक लेने गया था। वह सेठी पेट्रोल पंप के बराबर से नहर वाली रोड पर खड़ा होकर दोस्त के आने का इंतजार कर रहा था। यह भी पढ़ें- Faridabad News: थाने से लौटते वक्त अधिवक्ता पर हमला, बाइक-अंगूठी गायब इसी दौरान गौरी मिष्ठान भंडार, वैशाली कॉलोनी निवासी कमल उर्फ शाका बुलेट लेकर सामने से आया और गाड़ी रोक दी। आरोप है क...