Kashipur News: अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, सितम्बर 27 -- Kashipur News: काशीपुर। बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में यूपी के लांबाखेड़ा, थाना टांडा निवासी टिंकू सिंह ने बताया कि बीते 17 सितंबर की शाम करीब छह बजे उसके पिता मंगल सैन किसी कार्य से काशीपुर जा रहे थे। इस बीच टांडा उज्जैन क्षेत्र के दढ़ियाल रोड स्थित कुसुम वाटिका के पास एक कार के अज्ञात चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मंगल सैन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.