Kashipur News: अग्निशमन विभाग ने किया फैक्ट्री व अस्पताल का निरीक्षण
काशीपुर, जुलाई 14 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। अग्निशमन कर्मचारियों ने एक फैक्ट्री और अस्पताल का निरीक्षण कर फायर उपकरणों की जांच की। सोमवार की शाम प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत प्रकाश पाइप प्राइवेट लिमिटेड, मुरादाबाद रोड और एसके हॉस्पिटल का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म प्रणाली, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित निकासी, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद संस्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.