नई दिल्ली, मई 10 -- वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आने वाले भक्तों के लिए साक्षी विनायक मंदिर के दर्शन करना अत्यंत जरूरी माना जाता है। कहा जाता है कि यहां भगवान गणेश स्वयं भक्तों की हाजिरी लगाते हैं कि वे काशी आए थे। बिना साक्षी विनायक के दर्शन किए काशी यात्रा अधूरी मानी जाती है।साक्षी विनायक मंदिर का महत्व साक्षी विनायक मंदिर विश्वनाथ गली में स्थित है। यह मंदिर आकार में छोटा है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि काशी यात्रा पर आने वाला हर भक्त यहां गणेश जी को अपनी उपस्थिति का साक्षी बनाता है। गणेश जी इस यात्रा के गवाह बनकर भगवान शिव तक इसकी सूचना पहुंचाते हैं। इसलिए इसे साक्षी विनायक कहा जाता है।काशी यात्रा में क्यों अनिवार्य हैं ये दर्शन? काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद साक्षी विनायक मंदिर में हाजिरी लगाना अन...