नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- करवा चौथ का व्रत गुरुवार 29 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत करती हैं। करवा चौथ में खास तौर पर गणेश जी की पूजा होती है। इस दिन महिलाएं व्रत करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। लेकिन इसके बीच में पूजन और कथा को पढ़ना बहुत जरूरी होता है। कथा खुद पढनी चाहिए या किसी से पढवाएं और कथा के समय हाथ में क्या रखें। इन बातों के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। इसके अलावा कथा के बाद करवा चौथ का व्रत संपन्न माना जाता है। यह व्रत गणेश जी और पार्वती जी का होता है, इसलिए इस व्रत में गणेश जी की कथा भी पढ़ते हैं। इसके अलावा वीरावती की कथा भी पढ़ीकरवा चौथ व्रत की कहानी खाली हाथ ना सुनें आपको किसी ब्राह्मण या ब्रह्माणी से इस कथा को सुनना चाहिए, इस कथा को सुनने के बाद उसे पैसे जर...