नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- आज देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। सरगी से व्रत शुरू होता है और चांद देखकर व्रत खत्म होता है। सरगी खाते समय श्रृंगार होना चाहिए और किसी को सफेद कपड़ों का दान ना करें। करवा चौथ पर करवा माता और गणेश जी और गौरा मां की पूजा विशेष तौर पर की जाती है। इस व्रत में करवा माता की फोटो, गणपति और गौरा मां की मूर्ति रखते हैं। अगर गौरा मां की मूर्ति ना हो तो प्रतीकात्मक पांच मिट्टी की गोलियां बनाकर गौरा मां को रखा जाता है। मां गौरा की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। कहानी सुनने और करवा फेरने के बाद मां गौरा से सुहाग लेने की कामना की जाती है। इसके लिए सुहाग की सभी सामग्री को गौरा माता को अर्पित करें। अर्पित करने के बाद सिंदूर लेकर गौरा माता पर सात बार सीधे हाथ की उंगली से अर्पित करें। सिंदूर को करवा माता को भ...