नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Karwa Chauth Moonrise Timing 2026: करवा चौथ का चांद, जिसके दीदार का इंतजार हर व्रती महिला को बेसब्री से रहता है। हर साल लोगों के मन में उत्सुकता रहती है कि करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा या किस समय चंद्र दर्शन होंगे। इस साल चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर के कारण कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, बादल छाने और मौसम बदलने की संभावना है। कुछ जगहों चंद्रमा जल्दी नजर आ सकता है, जिससे सुहागिन स्त्रियां अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर पाएंगी, जबकि कुछ स्थानों पर चंद्र दर्शन के लिए इंतजार लंबा भी हो जाता है। करवा चौथ का व्रत खोलने या पारण करने के लिए चंद्र दर्शन अनिवार्य होते हैं। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर और छलनी से पति का चेहरा देखने के बाद ही व्रत पूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं आपके शहर में करवा चौथ चांद कितने बजे निकलेग...