नई दिल्ली, जून 21 -- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए साल के सबसे खास त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। इस दिन सुबह से लेकर चांद निकलने तक महिलाएं बिना अन्न और पानी के व्रत रखेंगी। करवा चौथ का इंतजार कई महिलाएं पूरे साल करती हैं। नए कपड़े, श्रृंगार, मेहंदी और पूजा की तैयारियों के बीच यह पर्व हर घर में उत्साह और खुशियों का माहौल लेकर आता है।कब है करवा चौथ 2026? इस साल करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में यह त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। त्योहार से पहले ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो जाती है और महिलाएं पूज...