नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के लिए बेहद खास होता है और हर कपल इस पूजा की यादें बनाना पसंद करता है। पूजा करने के बाद पत्नियां पति के साथ फोटो क्लिक करवाती हैं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। अगर आप भी फोटो क्लिक करवाती हैं लेकिन हर साल सेम ही पोज हो जाता है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। हम आपके लिए 7 ऐसे पोज लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी फोटो को खूबसूरत बना सकती हैं। ये पोज किसी के लिए भी ज्यादा मुश्किल नहीं होंगे और इसमें फोटो भी अच्छी आएगी। तो चलिए यहां कुछ ट्रेंडी करवा चौथ पोज देखिए।1. छलनी से एक-दूसरे को निहारें इस पोज में पत्नी चेहरे के पास छलनी रखे और पति को प्यार से देखे। पति भी मुस्कुराते हुए पत्नी की आंखों में देखे। इस तरह आप दोनों की प्यारी सी तस्वीर खिंचकर तैयार होगी, जिसमें प्यार ...