नई दिल्ली, मई 23 -- Karuppu Box office Collection Day 8: साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में सूर्या की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक बार फिर से सूर्या फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मूवी में हर कोई सूर्या की जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ करता नजर आ रहा है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के ही शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। वहीं, अब इसके शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।गुरुवार को भी 'करुप्पू' ने दिखाया कमाल सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर हैं। सूर्या ने अपने करियर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में 'करुप्...