नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- 2nd PUC 2026 Results Karnataka: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज, 9 अप्रैल 2026 को II PU (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजधानी बेंगलुरु में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने नतीजों की घोषणा की। इस साल परीक्षा में राज्य भर से लगभग 7.10 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनकी धड़कनें परिणाम जारी होने के साथ ही तेज हो गईं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।Karnataka 2nd PUC Result 2026: कर्नाटक 12th रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें- 1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाना होगा। 2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं/PUC 2 एग्जाम रिजल्ट का लिंक पर क्लिक करन...