नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन को लेकर इस बार तारीख का हिसाब समझना जरूरी है। कोई अष्टमी के दिन कन्या पूजन करता है तो कोई नवमी पर। ऐसे में सवाल है कि इस साल कन्या पूजन के लिए कौन-सा दिन सही रहेगा। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों पर कन्या पूजन किया जाता है। हालांकि, पूजा की तारीख तय करने के लिए तिथि का समय देखना जरूरी है। अष्टमी पर मां महागौरी और नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इन दोनों दिनों में घरों में कन्याओं को भोजन कराने की परंपरा है। कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है। इसके बाद उन्हें भोजन, दक्षिणा और उपहार दिए जाते हैं।कन्या पूजन किस दिन करना चाहिए? कन्या पूजन के लिए अष्टमी या नवमी में से किसी एक दिन को चुना जा सकता है। यह परिवार की परंपरा पर भी...