Kanpur News: 93 विद्यालयों परिसर से गुजर रहीं एचटी व एलटी लाइनें हटेंगी
कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छात्रों की सुरक्षा के लिए 93 विद्यालयों से गुजर रही एचटी (हाईटेंशन) और एलटी (लो टेंशन) विद्युत लाइनों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। पहले चरण में शासन के निर्देश पर बनी जनपदस्तरीय समिति ने 93 विद्यालयों को चिह्नित किया है। जिलाधिकारी ने इन सभी विद्यालयों का जल्द स्थलीय सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि विद्यालय परिसर से गुजरने वाली विद्युत लाइनें विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ऐसे मामलों में राजकीय अथवा सहायता प्राप्त विद्यालयों के परिसर से गुजर रही एचटी एवं एलटी विद्युत लाइनों को निःशुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.