कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर निवासी पीआरडी जवान ने 63 लाख रुपये के बिजली बिल के बकाया पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की शिकायत एसडीएम नर्वल से की है। महाराजपुर के बौसर गांव निवासी अवधेश कुमार गुप्ता पीआरडी जवान हैं। गुरुवार को उन्होंने एसडीएम नर्वल को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सन् 1987 में पिता ने बिजली का कनेक्शन लिया था। एक माह पहले महाराजपुर थाने से पुलिस ने वारंट भेजा तब पता चला कि 2015 में उनके व भाई के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। जानकारी में सामने आया कि पिता के नाम बिजली कनेक्शन का बिल 63 लाख से अधिक हो गया है। गुरुवार को अवधेश ने एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति से मिलकर बिजली के बिल में गड़बड़ी व फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की शिकायत की है। एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।...